Ahmedabad News: 25.5 करोड़ की हेरोइन और MD ड्रग्स जब्त, दिल्ली-मेरठ के तीन आरोपी गिफ्तार

Ahmedabad News: अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच ने 25.5 करोड़ रुपये की हेरोइन और MD ड्रग्स जब्त की है। इस कार्रवाई में दिल्ली और मेरठ के तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।

Ahmedabad News: गुजरात में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद और सूरत क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने लगभग 25.5 करोड़ रुपये की हेरोइन और MD ड्रग्स जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली और मेरठ के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अहमदाबाद में CTM टोल नाके के पास एक्सप्रेस हाईवे पर रामोल पुलिस स्टेशन की सीमा में की गई।

arrested handcuff

25.5 करोड़ की हेरोइन और MD ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कुल 4.531 किलोग्राम हेरोइन और 2.497 किलोग्राम MD Drugs बरामद की गई। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 25.5 करोड़ रुपये बताई गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

End of Feed