सिंधु भवन रोड पर बनेगा ‘अहमदाबाद सिटी स्क्वायर’, स्काई डेक, स्काईवॉक, रेस्टोरेंट, आर्ट गैलरी और एम्फीथिएटर होंगे आकर्षण

प्रोजेक्ट का टेंडर 25 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित किया गया। इच्छुक ठेकेदारों के लिए एक ओरिएंटेशन बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके बाद दो प्री-बिड बैठकें होंगी। ठेका मिलने के बाद परियोजना को 42 महीने यानी साढ़े तीन साल में पूरा करना होगा।

गुजरात के अहमदाबाद को जल्द ही एक नया आइकॉनिक लैंडमार्क मिल सकता है। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने बोदकदेव क्षेत्र की सिंधु भवन रोड पर ‘अहमदाबाद सिटी स्क्वायर’ विकसित करने की योजना बनाई है। करीब ₹570 करोड़ की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट में 175 मीटर ऊंचा टावर बनाया जाएगा, जहां से शहर का नजारा देखने के लिए स्काई डेक और स्काईवॉक जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

Ahmedabad City Square

अहमदाबाद में दुबई की तर्ज पर बनेगा 175 मीटर ऊंचा टावर

29 अक्टूबर 2026 को जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह परियोजना मेयर हितेशभाई बारोट और म्युनिसिपल कमिश्नर बंछानिधि पानी के मार्गदर्शन में प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य व्यावसायिक गतिविधियों, कला-संस्कृति, खानपान, मनोरंजन और सार्वजनिक सुविधाओं को एक ही परिसर में विकसित करना है। प्रोजेक्ट का टेंडर 25 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित किया गया। इच्छुक ठेकेदारों के लिए एक ओरिएंटेशन बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके बाद दो प्री-बिड बैठकें होंगी। ठेका मिलने के बाद परियोजना को 42 महीने यानी साढ़े तीन साल में पूरा करना होगा।

End of Feed