Ahmedabad: वस्त्रापुर में ‘घोड़ा गैंग’ की गुंडागर्दी, कारोबारी को अगवा कर पीटा, कर्मचारी से लूटे 1.01 लाख

अहमदाबाद के वस्त्रापुर में कारोबारी सौरभ गुप्ता के अपहरण, मारपीट और ऑफिस में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। ACP के मुताबिक, आरोपी कथित ‘घोड़ा गैंग’ से जुड़े हैं।

Ahmedabad News: गुजरात के अहमदाबाद स्थित वस्त्रापुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुरानी ब्याजखोरी की शिकायत वापस न लेने पर कथित 'घोड़ा गैंग' के बदमाशों ने एक कारोबारी का अपकरण कर लिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की और फिर ऑफिस में तोड़फोड़ कर नगदी लूट ली। पुलिस ने मामले में संजय देसाई, विशाल देसाई, रवि देसाई और साहिल देसाई के खिलाफ FIR दर्ज की है। ACP के मुताबिक, मुख्य आरोपी संजय देसाई चार दिन पहले ही एक अन्य मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

Gujarat Crime

वस्त्रापुर में कारोबारी के ऑफिस पर हमला

पुरानी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

पीड़ित कारोबारी सौरभ गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 नवंबर की रात वह अपने ड्राइवर के साथ कार से वस्त्रापुर स्थित ऑफिस जा रहे थे। वस्त्रापुर तालाब के पास बिना नंबर प्लेट वाले सफेद एक्टिवा पर आए संजय देसाई और विशाल देसाई ने उनकी कार रुकवाई। आरोपियों ने उन्हें जबरन स्कूटी पर बैठा लिया और पुरानी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए मारपीट की। इस दौरान उनके माथे व हाथ की उंगलियों में चोट आई और मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से निकला।

End of Feed