लखनऊ में आयोजित होगा जोनल कॉन्फ्रेंस-2026', कृषि विकास को मिलेगी नई रफ्तार; जानें क्या है प्लान

'जोनल कान्फ्रेन्स-2026' का आयोजन लखनऊ में 24 अप्रैल को आयोजित होगा। जानकारी के मुताबिक, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में कई राज्यों के कृषि मंत्री शामिल होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 अप्रैल यानी शुक्रवार को 'जोनल कान्फ्रेन्स-2026' आयोजित की जाएगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन किसान-केंद्रित, कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा। इस सम्मेलन में उत्तर भारत के राज्यों के कृषि मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों, प्रगतिशील किसानों, एफपीओ, स्टार्टअप्स, केवीके, वित्तीय संस्थानों और खरीद एजेंसियां शामिल होंगी। इसके माध्यम से खेती, किसान आय, तकनीक, मार्केटिंग और कृषि इंफ्रास्टक्चर से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा- निर्देश दिए।

Shivraj Singh Chouhan

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को आधुनिक, समावेशी और किसानों के अनुकूल बनाने के लिए 24 अप्रैल को लखनऊ में उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन देशभर में चल रही जोनल कॉन्फ्रेंस चेन का एक अहम हिस्सा है। इसके बाद दक्षिण, उत्तर-पूर्व, पूर्व और अंत में राष्ट्रीय खरीफ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

End of Feed