वृंदावन की गलियों की राह होगी आसान, Yamuna Expressway से बनेगा बाईपास

अगर आपका भी चक्कर ब्रज-वृंदावन की कुंज गलियों में लगता रहता है तो ये आपके लिए खुशखबरी है। NHAI ने यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन बाईपास बनाए जाने के लिए डीपीआर को मंजूरी दे दी है। यह बाईपास Yamuna Expressway को NH-19 से जोड़ेगा और वृंदावन शहर के अंदर के ट्रैफिक को कम करने में मदद करेगा।

ब्रज-वृंदावन की कुंज गलियों में हमेशा भक्तों का तांता लगा रहता है। राधे-राधे के जयकारों के साथ कृष्ण प्रेमी वृंदावन के मंदिरों में दर्शनों के लिए आते हैं। बांके बिहार के भक्त हर तरह की परेशान झेलकर भी उनके दर्शनों के लिए आते हैं। लेकिन अब बांके बिहारी के भक्तों के लिए राहत की खबर ये है कि उनका सफर आसान होने वाला है। चलिए जानते हैं कैसे -

Vrindavan Bypass

सांकेतिक तस्वीर

नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) वृंदावन को एक तरफ ग्रेटर नोएडा और दूसरी तरफ आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे को आपस में कनेक्ट करने जा रहा है। NHAI ने नेशनल हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले वृंदावन बाईपास के निर्माण की DPR को मंजूरी दे दी है। NHAI ने उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को चिट्ठी भेजकर इस संबंध में जानकारी दी है।

End of Feed