5.875 किमी का यह एलिवेटेड रेल ट्रैक कुरुक्षेत्र शहर के अंदर पांच रेलवे क्रॉसिंग्स को खत्म कर देगा। जिससे शहर में ट्रैफिक सुचारू रूप से चल पाएगा।
शहर के अंदर झांसा, नया बाजार रोड, शास्त्री मार्केट रोड, LNJP अस्पताल रोड और कुरुक्षेत्र-पहवा रोड पर पांच रेलवे क्रॉसिंग हैं।
पूरे एलिवेटेड हिस्से पर ट्रैक बिछाने और ओवर हेड वायरिंग का काम पूरा हो चुका है। नरवाना रोड की तरफ रैंप के बाद नए ट्रैक की कनेक्टिविटी पुराने ट्रैक के साथ अभी नहीं हुई है।
कुरुक्षेत्र जंक्शन के रैंप के ऊपर भी ट्रैक बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का ज्यादातर काम हो चुका है। दोनों तरफ के रैंप पर ही कुछ काम बाकी बचा है।
उम्मीद की जा रही है कि इस एलिवेटेड ट्रैक को इसी साल ट्रेनों के परिचालन के लिए शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि यह अपडेट 23 फरवरी 2025 को DetoxTravellerr नाम के X हैंडल पर पोस्ट किया गया है। सभी तस्वीरें भी डिटॉक्स ट्रैवलर्स के X हैंडल और youtube वीडियो से ली गई हैं।