Murder: मथुरा में दिल दहला देने वाली वारदात, युवती की हत्या कर यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में फेंका शव

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2022, 02:20 PM IST

Girl Dead Body Found In Suitcase: मथुरा जिले के राया थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर लड़की की लाश मिलने का मामला सामने आया है। युवती का शव ट्रॉली बैग में पॉलिथीन में बंद पाया गया है। उसी सूटकेस में साड़ी भी मिली है। पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और की गई है। उसके बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में युवती का शव मिलने से सनसनी
  • पुलिस ने जताई दूसरी जगह हत्या कर शव फेंकने की आशंका
  • सीने में गोली मारने जैसा निशान, जांच में जुटी पुलिस

Murder News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या के बाद शव सूटकेस (ट्रॉली बैग) में भरकर फेंकने का मामला सामने आया है। राया थाना इलाके में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रॉली बैग में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के सीने पर गोली मारने के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती का गोली मारकर मर्डर किया गया है। शुरुआती जांच में युवती के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की पांच टीमें मामले को सुलझाने में लगी हुई हैं।

Mathura Murder

सूटकेस में लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को राया पुलिस को जानकारी मिली कि यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे सर्विस रोड पर लाल रंग का एक सूटकेस पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन-108 के पास नोएडा से आगरा की तरफ जा रही सर्विस रोड पर झाड़ियों में एक सूटकेस दिखाई दिया।

End of Feed