Agra Encounter: मुठभेड़ में पुलिस की गिरफ्त में आए दो बदमाश, एक तमंचा और चोरी की बाइक हुई बरामद

Agra Police Encounter: आगरा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई है। वहीं दूसरे ने पुलिस की आक्रामक कार्रवाई देखते हुए सरेंडर कर दिया। बदमाशों के पास से एक तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

Agra Police Encounter: आगरा में सोमवार को DCP सिटी सूरज राय की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा और चोरी की गई एक बाइक भी बरामद की गई है।

Agra Encounter

मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

एक बदमाश के पैर में लगी गोली

आगरा में कोठी मीना बाजार के पास में ACP मयंक तिवारी की टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसकी जवाबी फायरिंग पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें बदमाश एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और दूसरे बदमाश ने DCP सूरज राय की आक्रामक कार्रवाई को देखते हुए सरेंडर किया।

End of Feed