प्रयागराज

महाकुंभ में कला का अनोखा प्रदर्शन, आंख पर पट्टी बांधकर पेंटिंग बना रही दरभंगा की मोनिका

बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली मोनिका और उनकी बहन इन दिनों प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को लेकर पेंटिंग की एक अनूठी श्रृंखला बना रही हैं। इस श्रृंखला में सबसे खास है मोनिका की महादेव की लाइव पेंटिंग। मोनिका ने इस पेंटिंग को और भी खास बनाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Mahakumbh 2025: बिहार के दरभंगा जिला की रहने वाली मोनिका और उनकी बहन प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर पेंटिंग की एक श्रृंखला बना रही हैं। खास बात यह है कि मोनिका आंख पर पट्टी बांधकर महादेव की लाइव पेंटिंग बना रही हैं और उसमें स्नेह व समर्पण का रंग भर रही हैं। मोनिका ने कहा कि महाकुंभ 144 साल बाद लगा है। यह अमृत पल है, जो हमारे जीवन में दोबारा वापस नहीं आने वाला है। महादेव की पेंटिंग बनाकर हम यह दिखाना चाहते हैं कि हमारे लिए महाकुंभ इतना महत्वपूर्ण क्यों हैं। मैंने अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी पेंटिंग बनाई थी।

दरभंगा की रहने वाली है मोनिका

उन्होंने बताया कि वह मिडिल क्लास परिवार से आती हैं। बिहार के दरभंगा जिला की मूल निवासी हैं। परिवार में उनकी बहन, भाई और मां सभी पेंटिंग बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा वह एक अकेडमी भी चलाती हैं, जहां लोगों को पेंटिंग बनाना सिखाया जाता है।

महाकुंभ को लेकर बना रही पेंटिंग

मोनिका की बहन ने बताया कि हम लोग महाकुंभ की श्रृंखला को लेकर पेंटिंग बना रहे हैं। पहली पेंटिंग हमारी अमृत कलश को लेकर है। इससे पहले राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की पेंटिंग बनाई थी। भगवान से जुड़ना काफी अच्छा लगता है। जब हम पेंटिंग बना रहे होते हैं, तो भगवान से बात कर रहे होते हैं। मेरी बहन तो आंख पर पट्टी बांधकर पेंटिंग बनाती है, उस पर भगवान की असीम कृपा है। यह कार्य हम 15 साल से कर रहे हैं।

मेले में कला का प्रदर्शन

बता दें कि 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है और इस कुंभ में अलग-अलग तरह की अनोखी तस्वीर लोगों को आकर्षित कर रही है। यहां कोई अपनी कला से इस कुंभ में छाप छोड़ रहा है, तो कोई अलग-अलग वेशभूषा के साथ कुंभ में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article