आगरा

Agra Accident: महाकुंभ से लौटते वक्त बेकाबू हुई कार, डिवाइडर तोड़कर डीसीएम कैंटर से हुई टक्कर, चार लोगों की मौत

Agra Road Accident: आगरा में महाकुंभ से लौट रहे एक परिवार की कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू हो गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए खड़े डीसीएम कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दंपत्ति और उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया में हादसे की वजह चालक को झपकी आना लग रही है।

Image

फाइल फोटो

Lucknow-Agra Express Accident: आगरा में फतेहाबाद थानाक्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादास हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर खड़े डीसीएम कैंटर से टकरा गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। कार में एक दंपत्ति और उनके दो बच्चों सवार थे, ये लोग महाकुंभ से गंगा स्नान करके लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में इनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

कार डिवाइडर तोड़ दूसरी तरफ पहुंची

पुलिस ने बताया कि यह हादसा आधी रात करीब साढ़े बारह बजे थाना फतेहाबाद इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे हुआ। इस हादसे में मृतकों की पहचान ओमप्रकाश (42), उनकी पत्नी पूर्णिमा सिंह (34), बेटी अहाना (12) और बेटे विनायक (चार) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश रविवार रात को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कुंभ स्नान करके लौट रहे थे। तभी उनकी कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ खड़े डीसीएम कैंटर से टकरा गई।

नींद आने के कारण हादसा होने की आशंका

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में ओमप्रकाश और उनके परिवार के तीन अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। फतेहाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमरदीप ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चालक को झपकी लगने के कारण कार बेकाबू हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article