Agra Bus Stand: उत्तर प्रदेश के रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में 23 बस स्टैंडों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गए हैं। एयरपोर्ट की तर्जपर बनने वाले इन बस स्टैंडों में ताजनगरी आगरा के तीन बस अड्डे शामिल हैं। आगरा के आईएसबीटी, ईदगाह, आगरा फोर्ट की हालत सुधरेगी। दरअसल, कई वर्ष पूर्व आगरा के तीन बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की रूपरेखा तैयार की गई थी। इसके तहत यात्रियों के लिए मॉल से लेकर अन्य सभी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराना मकसद था।
पीपीपी मॉडल पर आगरा के बस अड्डों का होगा कायाकल्प
इसके तहत आगरा शहर के तीन बस अड्डों का कायाकल्प होने जा रहा है। इनको पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर हो गए हैं। कंपनियों ने सर्वे भी शुरू कर दिया है।
