Agra Tent City: पहली बार आगरा में बसने जा रही है टेंट सिटी, वाइल्ड लाइफ के बीच लग्जरी का एहसास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 03:56 PM IST

Agra Tent City: ताजनगरी आगरा में भी अब पर्यटकों के लिए टेंट सिटी बनेगी। वाराणसी की तर्ज पर पिनहट के नंदगवां में टेंट सिटी बसेगी। जिससे यहां पर्यटक, पक्षी प्रेमी, वाइल्ड लाइफ, फोटोग्राफर आदि रात्रि प्रवास कर सकेंगे। इसके साथ ही यहां पर्यटक ऊंट की सवारी भी कर सकेंगे। इसके लिए नया प्रस्ताव बनाकर सरकार का भेजा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी गंगा की तर्ज पर आगरा के पिनहट के नंदगवां में बसेगी टेंट सिटी
  • चंबल के बीहड़ में पर्यटक, वन्य जीव और पक्षी प्रेमी गुजार सकेंगे रात
  • पर्यटक कर सकेंगे ऊंट की सवारी, इतनी देनी होगी फीस

Agra Tent City: उत्तर प्रदेश की आगरा आने वाले पर्यटकों के लोगों के लिए गुड न्यूज है। वाराणसी में गंगा नदी की तलहटी में बसाई गई टेंट सिटी की तर्ज पर अब ताजनगरी की चंबल सफारी में भी टेंट सिटी विकसित की जाएगी। एडवेंचर टूरिज्म के शौकीन पर्यटकों के लिए यह टेंट सिटी बनाई जाएगी, जहां चंबल के बीहड़ में पर्यटक रात्रि प्रवास भी कर सकेंगे। चंबल सेक्चुअरी में ईको टूरिज्म की संभावनाएं देखते हुए टेंट सिटी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। चंबल में घड़ियाल, मगरमच्छ, डॉल्फिन और विलुप्त होते बटागुर कछुओं का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।

Agra Tent City

आगरा के पिनहट के नंदगवां में बसेगी टेंट सिटी (फाइल फोटो)

इसके साथ ही प्रवासी पक्षियों के लिए भी चंबल नदी मुफीद है। बड़ी तादाद में सर्दियों में प्रवासी पक्षी यहां पहुंचते हैं। इसको देखते हुए सरकार पिनहट कस्बे के नंदगवां में टेंट सिटी बसाने की तैयारी कर रही है। जिससे यहां पर्यटक, पक्षी प्रेमी, वाइल्ड लाइफ, फोटोग्राफर आदि रात्रि प्रवास कर सकेंगे।

End of Feed