कासगंज जंक्शन पर कानपुर अनवरगंज जाने वाली ट्रेन संख्या 15040 में अचानक धुआं उठने लगा। ट्रेन से धुआं निकलता देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद-कूदकर भागने लगे। वहीं कई लोगों ने ट्रेन से धुआं निकलने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। रेलवे अधिकारियों की मानें तो यह घटना गंजडुंडवारा स्टेशन के समीप मोहनपुर रेलवे फाटक के पास हुई। जांच में पता लगा कि ट्रेन में ब्रेक लगाने के दौरान ब्रेक शु पहियों से चिपकने के कारण धुआं निकलने लगा।
यूपी के कासगंज जंक्शन पर ट्रेन से अचानक उठने लगा धुआं, यात्रियों में मची भगदड़; सामने आया वीडियो
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Mar 4, 2025, 01:40 PM IST
यूपी के कासगंज जंक्शन के पास ट्रेन संख्या 15040 से अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में ब्रेक लगाने के दौरान ब्रेक शु पहियों से चिपकने के कारण धुआं निकलने लगा।
End of Feed
