Agra: JD Vance के दौरे को लेकर सख्त हुई शहर की सुरक्षा, यातायात भी होगा प्रभावित, कल ताजमहल का करेंगे दीदार

आगरा में बुधवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति का दौरा होने वाला है। ताजमहल को देखने सपरिवार आ रहे वैंस के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तैयारी कर ली है। उनके दौरे के समय शहर का यातायात भी प्रभावित होगा। एयरपोर्ट से लेकर ताज तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे, साथ ही स्नाइपर और बम निरोधक दस्ता भी मुस्तैद होंगे।

JD Vance Taj Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार को आगरा पहुंचेंगे। जिसको लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। आगरा शहर में वेंस के आगमन पर अलर्ट घोषित किया गया है और पुलिस फोर्स ने अपनी तैयारी चाक-चौबंद कर रखी है। कल, बुधवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ ताजमहल देखेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी पहले से ही शहर पहुंच चुके हैं। आगरा के अलावा आसपास के जनपदों से भी फोर्स को बुलाया गया है और पूरे आगरा में धारा 163 लागू कर दी गई है।

agra visit of JD vance

कल आगरा पहुंचेंगे वैंस

कड़ी है सुरक्षा व्यवस्था

आगरा में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस अपने तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। बुधवार को वो आगरा पहुंचेंगे, जिसको लेकर सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 23 अप्रैल, बुधवार को जेडी वैंस पत्नी और बच्चों के साथ खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से शिल्पग्राम तक लगभग 12 किलोमीटर लंबे रास्ता छावनी में बदल जाएगा। छतों पर स्नाइपर तैनात रहेंगे और बम निरोधक दस्ता भी मुस्तैद होगा।

End of Feed