आगरा

Agra: तेज हवा से पांच किलोमीटर दूर लैंड हुआ पैराशूट, सूझबूझ से पैराट्रूपर ने टाला हादसा

सोमवार को आगरा के जखा गांव में एक हादसा होते होते बचा। मलपुरा ड्रापिंग जोन में प्रशिक्षण के दौरान एयरफोर्स का एक जवान पैराशूट से नियंत्रण खो बैठा। ऐसा तेज हवा की वजह से हुआ था। हादसे की आशंका के बीच पैराट्रूपर ने पास के एक गांव में सेफ लैंडिग की, जो ड्रॉपिंग जोन से 5 किलोमीटर दूर था।

Image

पुलिसकर्मियों के साथ पैराट्रूपर

Photo : Times Now Digital

Agra News: सोमवार को आगरा के किरावली थाना क्षेत्र में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। वायु सेना के एक जवान ने पैराट्रूपिंग के दौरान लैंडिंग जोन से पांच किलोमीटर से दूर चला गया। तेज हवाओं से जवान दिशा भटक गया और पास के ही एक गांव में जाकर लैंड हुआ। जवान को कोई चोट नहीं आई है। गांव वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद जवान को सैन्य कर्मी साथ ले गए।

तेज हवा से भटका पैराट्रूपर

घटना आगरा के किरावली थाना क्षेत्र की है। जहां के जखा गांव में सोमवार को सेना के एक जवान ने अपनी सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दरअसल सोमवार की दोपहर को मलपुरा ड्रापिंग जोन में प्रशिक्षण के दौरान एयरफोर्स के विमान से पैराट्रूपर ने छलांग लगाई। वायुसेना के दो पैराशूट दिशा भटकने से हवा में अनियंत्रित हो गए थे जिनमें से एक पैराशूट ड्रापिंग जोन से 5 किलोमीटर की जखा गांव के गेंहू के खेत में गिरा। इस दौरान जवान ने बड़ी समझदारी से अपनी जान और आसपास के लोगों को खतरे से बचा लिया।

हो सकता था हादसा

घटना के अनुसार जब पैराशूट अनियंत्रित हो गया तो उस समय बिजली की हाई टेंशन लाइन के पास था यदि पैराशूट इन हाई-टेंशन तारों से टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन जवान ने समय रहते कौशल दिखाते हुए पैराशूट को खेतों में ड्रॉप कर दिया। लैंडिंग सफल हुई और इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।

इस घटना को देखने के लिए आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने जवान को पानी पिलाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। किरावली थाना से पहुंची पुलिस टीम ने सेना के अफसरों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पैराट्रूपर को साथ ले गए।

आगरा में ही फरवरी के महीने में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान, एक पैरा जंप इंसट्रक्टर को गंभीर चोटें आई थीं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article