Vrindavan: प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा फिर से हुई बंद, जानें इस बार क्या है वजह

Vrindavan Premanand Maharaj Yatra: वृंदावन में होली के मौके पर प्रेमानंद महाराज जी की रात्रि पद यात्रा बंद रहने वाली है। सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि होली के अवसर पर प्रेमानंद महाराज जी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 10 से 14 मार्च तक यह पदयात्रा बंद रहेगी। ऐसे में दर्शन पर आने वाले श्रद्धालु इस दौरान न आए।

Vrindavan Premanand Maharaj Yatra: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की यात्रा एक बार फिर से बंद होने वाली है। दरअसल 10 से 14 मार्च के बीच प्रेमानंद महाराज की रात वाली पदयात्रा बंद होगी। प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम की ओर से यह जानकरी दी गई है कि होली के पावन अवसर और प्रेमानंद महाराज जी स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस बारे में प्रेमानंद जी के आश्रम वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी गई।

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज

10 से 14 मार्च तक बंद रहेगी पदयात्रा

सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया गया कि 10 से 14 मार्च के बीच प्रेमानंद महाराज की रात में 2 बजे से होने वाली पदयात्रा नहीं निकलेगी। पोस्ट में लिखा किआप सभी प्रियजनों को सूचित किया जाता है कि होली के पावन पर्व के चलते और पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए इस दौरान पदयात्रा नहीं निकलेगी। अगरआप दर्शन के लिए वृंदावन आ रहे हैं तो इस अवधि में दर्शन के लिए ना आयें।

पहले 10 दिन बंद रही थी यात्रा

वृंदावन में इससे पहले भी प्रेमानंद महाराज की रात्रि यात्रा बंद हुई थी, जो 10 दिन बाद फिर से शुरू हो गई थी। दरअसल एनआरआई ग्रीन कॉलोनी के निवासियों द्वारा यात्रा के विरोध किए जाने पर इसे बंद किया गया था। लेकिन इस फैसले से देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं में मायूसी फैल गई थी। जिसके बाद ब्रजवासियों ने स्पष्ट किया कि वे देर रात में होने वाली आतिशबाजी का विरोध कर रहे थे, इस यात्रा का नहीं। इसके बाद एनआरआई सोसायटी के लोगों ने महाराज जी से मुलाकात की और फिर से यात्रा शुरू करने का अनुरोध किया।

End of Feed