Agra Accident News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसा हो गया है। यहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा सवारियों से भरी बस बस्ती से दिल्ली की ओर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होते हुए जा रही थी। तभी राउंडवे पर उतरते समय बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पुंहची। पुलिस ने बताया कि हादसे में 8 लोगों घायल हो गए हैं, जिसमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के जीरो पॉइंट पर हुआ है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा
यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी
हादसे पर थानाध्यक्ष बमरौली कटारा सौरव सिंह ने बताया कहा कि यह घटना सुबह करीब 9:45 बजे की है। यहां एक्सप्रेसवे पर 0.5 किमी के पास मुड़ते समय अयोध्या से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता के बस में फंसे यात्रियों को निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस के साथ यूपीडा के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए यात्रियों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
