दिल्ली

'कर्तव्य पथ पर महाकुंभ'! पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड कैटेगरी में यूपी ने पाया पहला स्थान, जानें दूसरे स्थान पर कौन?

गणतंत्र दिवस 2025 परेड में भारत के विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की 31 झांकियां शामिल हुई थी। लेकिन इसमें से एक राज्य की झांकी ने सबका दिल जीत लिया। पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड कैटेगरी में 40 फीसदी वोट प्राप्त कर महाकुंभ पर बनी यूपी ने पाया पहला स्थान।

Image

कर्तव्य पथ पर महाकुंभ

गणतंत्र दिवस के बाद परेड में शामिल हुए झांकियों के बीच सबसे अच्छी झांकी किस राज्य की रही, किसे सबसे अधिक लोगों द्वारा पसंद किया गया है उसके आधार पर पीपुल्स च्वाइस अवार्ड दिया जाता है। इस साल गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ने पीपुल्स च्वाइस अवार्ड की कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस साल 'कर्तव्य पथ पर महाकुंभ' लोगों की पहली पसंद रही। उसके बाद दूसरे स्थान गुजरात की झांकी ने प्राप्त किया है। 40 फीसदी (25007) वोट के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर और 35 फीसदी (21714) वोट के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर

यूपी की झांकी महाकुंभ 2025- स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास पर थी

गणतंत्र दिवस परेड पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकली यूपी की झांकी इस बार 'महाकुंभ' पर थी। उत्तर प्रदेश की झांकी भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित "महाकुंभ 2025- स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास को प्रदर्शित कर रही थी। यह झांकी प्रयागराज में पवित्र गंगा, अविरल यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर हो रहे महाकुंभ के दिव्य स्वरूप को दर्शा रही थी, जो पृथ्वी पर मानवता का सबसे बड़ा समागम है। यूपी की झांकी में समुद्र मंथन को भी दर्शाया गया था।

अध्यात्म, धरोहर, विकास और डिजिटल क्रांति का संगम

2025 का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन महाकुंभ अध्यात्म, धरोहर, विकास और डिजिटल प्रगति का संगम है। इस झांकी के केंद्र में भी यही रहा। ट्रैक्टर के आगे 'अमृत कलश' की आगे की तरफ झुकी हुई भव्य प्रतिकृति दर्शाई गई, जिससे अमृत धारा प्रवाहित हो रही थी। साथ ही शंखनाद और साधना करते साधु-संत और संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालुओं ने महाकुंभ की आध्यात्मिक ऊर्जा को जीवंत किया। योगी सरकार के नेतृत्व में हो रहे अभूतपूर्व आयोजन का दीदार देश-विदेश से आए आगंतुकों ने भी किया।

समुद्र मंथन की पौराणिक कथा से भी हुए अवगत

ट्रैलर के पैनल पर अमृत (शाही) स्नान के लिए जाते अखाड़ों-श्रद्धालुओं को म्यूरल एवं एलईडी स्क्रीन के द्वारा दर्शाया गया। ट्रेलर के प्लेटफार्म पर समुद्र मंथन की पौराणिक कथा को चित्रित किया गया, जिसने महाकुंभ के महत्व और इसकी ऐतिहासिकता को रेखांकित किया। इसके पिछले हिस्से में समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों को दर्शाया गया था।

सुरक्षा व क्राउड मैनेजमेंट को आईसीसीसी के माध्यम से दिखाया

झांकी के माध्यम से 'महाकुंभ 2025' के आयोजन में अपनाई जा रही टेक्नोलॉजी, प्रबंधन और डिजिटलीकरण को भी दर्शाया गया। इसके लिए हाईटेक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को प्रमुखता से दिखाया गया, जो सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसके साथ ही एलईडी के माध्यम से महाकुंभ पर्व स्नान को जाते अखाड़ों के जुलूस को प्रसारित किया गया।

सबसे अधिक वोट पाने वाले 5 राज्य

उत्तर प्रदेश 40 फीसदी (25007 वोट)
गुजरात5 फीसदी (21714 वोट)
हरियाणा5 फीसदी (2975 वोट)
बिहार3 फीसदी (1969 वोट)
आंध्र प्रदेश2 फीसदी (1467 वोट)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!