आगरा

महाकुंभ के बाद कृष्णनगरी पधार रहे श्रद्धालु, मथुरा-वृंदावन में उमड़ी लाखों की भीड़, बांके बिहारी के दर्शन के लिए लंबी लाइन

Banke Bihari Mandir Vrindavan: प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन आ रहे हैं। जिसके कारण मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आ रही है। इस वजह से बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को लंबी लाइन लगाकर दर्शन के लिए घंटाभर इंतजार करना पड़ रहा है।

Image

बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन

Banke Bihari Mandir: मथुरा-वृंदावन में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दरअसल प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले से लौटने के बाद ये श्रद्धालु कृष्णनगरी मथुरा-वृंदावन की ओर रुख कर रहे हैं। जिसकी वजह से मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालु बड़ी तादाद में नजर आ रहे हैं। इस भीड़ के कारण बांके बिहारी के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई है जिसमें बच्चे और महिलाएं सभी हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार यहां करीब 1-2 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आए हुए हैं।

प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु स्नान के लिए आ रहे हैं। संगम नगरी में मौनी अमावस्या के स्नान के बाद अब श्रद्धालु कान्हा के दर्शन के लिए उनकी नगरी पधार रहे रहे हैं। ये श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन में मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। महाकुंभ से बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु आ रहे हैं, इस कारण मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी संख्या नजर आने लगी है। इस कारण बांके बिहारी के दर्शन के लिए लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।

मंदिर के मुख्य रास्ते पर लगाई गई रेलिंग

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने के कारण उन्हें विद्यापीठ चौराहा और जुगल घाट की ओर से मंदिर में लाइन लगाकर दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। इसके लिए मंदिर के मुख्य रास्ते पर रेलिंग लगाई गई है। जिससे होते हुए श्रद्धालु कान्हा के दर्शन के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं। इस कारण उन्हें दर्शन करने के लिए एक घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। महाकुंभ से लौटे एक श्रद्धालु ने बताया कि उनको प्रयागराज में 4 किमी पैदल चलना पड़ा। जिसके बाद वे वृंदावन आए हैं और यहां भी वे एक घंटे से लाइन में लगे हुए हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article