Agra: तेज हवा से पांच किलोमीटर दूर लैंड हुआ पैराशूट, सूझबूझ से पैराट्रूपर ने टाला हादसा

सोमवार को आगरा के जखा गांव में एक हादसा होते होते बचा। मलपुरा ड्रापिंग जोन में प्रशिक्षण के दौरान एयरफोर्स का एक जवान पैराशूट से नियंत्रण खो बैठा। ऐसा तेज हवा की वजह से हुआ था। हादसे की आशंका के बीच पैराट्रूपर ने पास के एक गांव में सेफ लैंडिग की, जो ड्रॉपिंग जोन से 5 किलोमीटर दूर था।

Agra News: सोमवार को आगरा के किरावली थाना क्षेत्र में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। वायु सेना के एक जवान ने पैराट्रूपिंग के दौरान लैंडिंग जोन से पांच किलोमीटर से दूर चला गया। तेज हवाओं से जवान दिशा भटक गया और पास के ही एक गांव में जाकर लैंड हुआ। जवान को कोई चोट नहीं आई है। गांव वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद जवान को सैन्य कर्मी साथ ले गए।

agra paratrooper landing

पुलिसकर्मियों के साथ पैराट्रूपर

तेज हवा से भटका पैराट्रूपर

घटना आगरा के किरावली थाना क्षेत्र की है। जहां के जखा गांव में सोमवार को सेना के एक जवान ने अपनी सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दरअसल सोमवार की दोपहर को मलपुरा ड्रापिंग जोन में प्रशिक्षण के दौरान एयरफोर्स के विमान से पैराट्रूपर ने छलांग लगाई। वायुसेना के दो पैराशूट दिशा भटकने से हवा में अनियंत्रित हो गए थे जिनमें से एक पैराशूट ड्रापिंग जोन से 5 किलोमीटर की जखा गांव के गेंहू के खेत में गिरा। इस दौरान जवान ने बड़ी समझदारी से अपनी जान और आसपास के लोगों को खतरे से बचा लिया।

End of Feed