आगरा

Agra: JD Vance के दौरे को लेकर सख्त हुई शहर की सुरक्षा, यातायात भी होगा प्रभावित, कल ताजमहल का करेंगे दीदार

आगरा में बुधवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति का दौरा होने वाला है। ताजमहल को देखने सपरिवार आ रहे वैंस के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तैयारी कर ली है। उनके दौरे के समय शहर का यातायात भी प्रभावित होगा। एयरपोर्ट से लेकर ताज तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे, साथ ही स्नाइपर और बम निरोधक दस्ता भी मुस्तैद होंगे।

Image

कल आगरा पहुंचेंगे वैंस

Photo : ANI

JD Vance Taj Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार को आगरा पहुंचेंगे। जिसको लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। आगरा शहर में वेंस के आगमन पर अलर्ट घोषित किया गया है और पुलिस फोर्स ने अपनी तैयारी चाक-चौबंद कर रखी है। कल, बुधवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ ताजमहल देखेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी पहले से ही शहर पहुंच चुके हैं। आगरा के अलावा आसपास के जनपदों से भी फोर्स को बुलाया गया है और पूरे आगरा में धारा 163 लागू कर दी गई है।

कड़ी है सुरक्षा व्यवस्था

आगरा में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस अपने तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। बुधवार को वो आगरा पहुंचेंगे, जिसको लेकर सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 23 अप्रैल, बुधवार को जेडी वैंस पत्नी और बच्चों के साथ खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से शिल्पग्राम तक लगभग 12 किलोमीटर लंबे रास्ता छावनी में बदल जाएगा। छतों पर स्नाइपर तैनात रहेंगे और बम निरोधक दस्ता भी मुस्तैद होगा।

यातायात रहेगा बंद

एयरपोर्ट से वैंस का काफिला सड़क मार्ग के जरिए ताजमहल जाएगा। हर कट पर पुलिस बल तैनात होगी और जबतक वैंस के आगमन और प्रस्थान के समय ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया जाएगा। बंद किए रास्तों पर बैरियर लगाए जाएंगे और पुलिसकर्मी रस्सियां पकड़ कर खड़े होंगे। एयरफोर्स मार्ग, मॉल रोड और फतेहाबाद मार्ग जैसे इलाकों में सामान्य गाड़ियों के आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

शहर में लागू है धारा 163

बुधवार को एयरपोर्ट के बाहर सभी दुकानें बंद रहेंगी और 12 किलोमीटर के रास्ते पर जगह-जगह मंच बनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी कलाकारों का पुलिस ने वेरिफिकेशन कर लिया है। बम निरोधक दस्ता भी पूरी तरह सक्रिय रहेगा और आगमन के पहले अपनी जांच करेगा। ताजमहल के आसपास के इलाकों में पड़ने वाले होटलों और उनमें रुके पर्यटकों की भी जांच की गई है। शहर में धारा 163 लागू कर दी गई है। यानी एक स्थान पर बिना पूर्वानुमति के पांच या उससे अधिक लोग इकट्ठे नहीं होंगे और किसी तरह की झांकी, रैली, जुलूस आदि पर रोक रहेगी। वेंस के ताजमहल विजिट के दौरान ताजमहल में करीब तीन घंटे तक आम पर्यटकों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के साथ डॉक्टरों की टीम भी रहेगी। इसको लेकर आगरा SN मेडिकल कॉलेज में सेफ हाउस बनाया गया है।

सुरक्षा में कोई कमी न हो पाए इसके लिए फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा समेत आसपास के जिलों से भी फोर्स की मदद ली जाएगी।

आज मंगलवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने वैंस के आगरा में प्रस्तावित आगमन के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था आदि के संबंध में दिए दिशा-निर्देश दिए हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article