न्यू आगरा के विकास की गति तेज; प्रदूषणमुक्त Taj Trapezium Zone पर जोर, मास्टर प्लान 2041 में 95 गांव शामिल

न्यू आगरा के विकास की गति तेज हो गई है, जिसमें यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे एक आधुनिक अर्बन सेंटर बसाया जाएगा। इस शहर में उद्योग, आवास और हरित क्षेत्र सहित सभी सुविधाएं होंगी, जबकि ताज ट्रैपेजियम जोन को प्रदूषणमुक्त रखा जाएगा। अगली बैठक में उद्यमियों और हितधारकों से जोनल प्लान पर सुझाव लिए जाएंगे।

न्यू आगरा के विकास की तैयारियां तेज हो गई हैं। यमुना प्राधिकरण अगले महीने आगरा विकास प्राधिकरण और स्टॉक होल्डर्स के साथ बैठक करेगा, जिसमें शहर के उद्योगों और जोनल प्लान में आवश्यक सुधारों पर चर्चा होगी। यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर बसे न्यू आगरा अर्बन सेंटर का जोनल प्लान तैयार है, जिसे अंतिम रूप देने के लिए उद्यमियों और संबंधित हितधारकों से सुझाव लिए जाएंगे।

Pace of development of New Agra is increasing

न्यू आगरा के विकास की गति तेज (सांकेतिक फोटो)

इस नए शहर में सबसे पहले औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जबकि ताजमहल के आसपास का ताज ट्रैपेजियम जोन (Taj Trapezium Zone) पूरी तरह प्रदूषणमुक्त रखा जाएगा। यहां कोई ऐसी औद्योगिक गतिविधि नहीं होगी, जो ताजमहल की सुंदरता पर प्रभाव डाल सके। जोनल प्लान में सुधार के लिए उद्यमियों से विचार-विमर्श किया जाएगा। न्यू आगरा 58 गांवों की करीब साढ़े नौ हजार हेक्टेयर भूमि पर बसेगा, जिसमें औद्योगिक, आवासीय और हरित क्षेत्र सहित सभी सुविधाएं सम्मिलित होंगी। प्रारंभिक रिपोर्ट में जनसंख्या, परिवहन व्यवस्था, पर्यावरण, उद्योग, व्यापार और क्षेत्र में मौजूद जल स्रोतों से संबंधित विवरण एकत्र किया जा चुका है।

End of Feed