आगरा: अब क्यूआर कोड से लगेगा एसएन में ओपीडी का नंबर, स्कैन करते ही स्क्रीन पर होगी मरीज की जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 12:49 PM IST

Agra SN Medical College: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के लिए अब लंबी लाइन नहीं लगानी होगी। अब आभा एप के माध्यम से आसानी से अपना पर्चा बनवा सकते हैं। आभा एप से क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद ई-हॉस्पिटल का टोकन नंबर मिल जाएगा। यहां से ओपीडी के काउंटर-4 पर टोकन नंबर बताकर अपना पर्चा ले सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने के लिए लाइन का झंझट खत्म
  • अब क्यूआर कोड से स्कैन करते ही लगेगा एसएन में ओपीडी का नंबर
  • करना होगा आभा एप डाउनलोड, नंबर बताओ पर्चा पाओ

Agra SN Medical College: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अब सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज की ओपीडी एम्स जैसे बड़े अस्पतालों की तर्ज पर संचालित होगी। अब पंजीकरण खिड़की पर लाइन लगाने का झंझट खत्म हो जाएगा। अब मोबाइल से ही नंबर लग जाएगा। ऑनलाइन मिलने वाले टोकन नंबर से पर्चा बन जाएगा। इसके बाद मरीज को सीधे डॉक्टर को दिखा सकते हैं। दरअल, आपको अपने मोबाइल में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) एप डाउनलोड करना होगा। इससे क्यूआर कोड स्कैन करके आपको ई-हॉस्पिटल का टोकन नंबर मिल जाएगा। ओपीडी के काउंटर संख्या 4 पर टोकन नंबर बताकर अपना पर्चा ले सकते हैं।

Agra SN Medical College

क्यूआर कोड से स्कैन करते ही लगेगा एसएन में ओपीडी का नंबर

आपको बता दें कि ओपीडी की मौजूदा प्रक्रिया के अनुसार मरीज या तीमारदार को पंजीकरण केंद्र पर आना पड़ता है। यहां चार से छह काउंटर बने हैं। सभी काउंटर पर पर्चे बनाए जाते हैं। मरीज एक रुपया देकर नाम, पता, आधार कार्ड नंबर और बीमारी की जानकारी देता है।

End of Feed