दो ऐतिहासिक शहरों को जोड़ेगा NHAI का ये 88 किमी लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

दो ऐतिहासिक शहर आगरा और ग्वालियर को जोड़ने के लिए फिलहाल NH-44 ही एकमात्र राजमार्ग है। लेकिन NHAI अब दोनों शहरों को जोड़ने के लिए एक नया एक्सेस कंट्रोल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने जा रहा है। 6 लेन का यह एक्सप्रेसवे यूपी और एमपी के साथ ही राजस्थान को भी जोड़ेगा।

Agra-Gwalior Greenfield Expressway: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एक नया 6 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाएगा। 88 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दो ऐतिहासिक शहरों को जोड़ेगा। आगरा और ग्वालियर के बीच बनने वाले इस एक्सेस कंट्रोल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बूस्ट मिलेगा।

Agra-Gwalior Expressway

आगरा और ग्वालियर के बीच बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

क्या होगा एक्सप्रेसवे का रूट

आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की शुरुआत आगरा के देवरी गांव से होगी और यह ग्वालियर में सुसेरा गांव तक बनेगा। पीआईबी की रिपोर्ट के अनुसार इस आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रोडेक्ट को बनाने में करीब 4613 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

End of Feed