आगरा का बाजरा को मिलेगी ग्लोबल पहचान, योगी सरकार ने ODOP के रूप में चुना

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 28, 2023, 03:19 PM IST

अब आगरा का बाजरा भी सिद्धार्थनगर के कालानमक धान की तरह देश-दुनिया में धूम मचाएगा। अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 में एमएसएमई (सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग) ने आगरा एवं कानपुर मण्डल के लिए बाजरा, सोनभद्र और मीरजापुर एवं बुंदेलखण्ड के लिए सावां को बतौर ओडीओपी उत्पाद चुना है।

अब आगरा का बाजरा भी सिद्धार्थनगर के कालानमक धान की तरह देश-दुनिया में धूम मचाएगा। सोनपुर का सावां वहां के किसानों के लिए सोना बन जाएगा। मीरजापुर सिर्फ अपनी दरियों के लिए ही नहीं कोदो के लिए भी जाना जाएगा। दरअसल योगी सरकार ने इसी मकसद और किसानों के व्यापक हित में इन उत्पादों को एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में शामिल किया है।

आगरा का बाजरा को मिलेगी ग्लोबल पहचान, योगी सरकार ने ODOP के रूप में चुना

अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 में एमएसएमई (सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग) ने आगरा एवं कानपुर मण्डल के लिए बाजरा, सोनभद्र और मीरजापुर एवं बुंदेलखण्ड के लिए सावां को बतौर ओडीओपी उत्पाद चुना है। इससे समान कृषि जलवायु के नाते बाजरा उत्पादक आगरा मंडल एवं बुंदेलखंड के दो दर्जन जिलों के लाखों किसानों को लाभ होगा। सरकार इनमें से मीरजापुर के ज्वार एवं देशी बाजरा, कानपुर के लाल ज्वार को जीआई टैग दिलाने के लिए भी शिद्दत से लगी है।

End of Feed