Meerut Encounter: मुठभेड़ के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद करने गई पुलिस पर झोंका था फायर

मेरठ के लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी अबरार की हत्या के मामले में आरोपी उजैर को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुआ तमंचा बरामद किया है। पुलिस उसे हथियार की बरामदगी करवाने ले गई थी, जिस दौरान उसने छुपा कर रखे तंमचे से पुलिस पर फायर कर दिया।

Meerut News: मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम उजैर है, बीते 26 जुलाई को इसने लिसाड़ी गेट की राधने वाली गली में कपड़ा व्यापारी अबरार (42) को उसके घर के पास गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अबरार को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

meerut encounter ujair arrest

मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी उजैर

पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल हुआ .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

End of Feed