आगरा: 20 साल पहले महिला पर हुए एसिड अटैक के मामले में फरार चल रहे आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपने भाई की साली पर एसिड अटैक कर घर से भाग गया। मामले में पीड़िता की ओर से केस दर्ज कराया गया था। तब से पुलिस को उसका इंतजार था।
भाई की साली पर एसिड अटैक करने वाला गिरफ्तार
इसलिए किया था अटैक
मामला एत्माद्दौला थाना के नगला मसानी है। यहां साल 2002 में अग्रसेनपुर की रुकैया नाम की युवती अपनी बहन की ससुराल आई थी। सात सितंबर की रात बहन के देवर ने उस पर तेजाब डाल दिया था, जिससे युवती का चेहरा पूरी तरह झुलस गया था। उसे इलाज के लिए तुरंत ले जाया गया। इसके बाद वो अपने गांव चली गई। घटना के 20 साल बाद जनवरी 2023 में रुकैया ने तत्कालीन एडीजी राजीव कृष्ण और आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर से मुलाकात अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया। उनके आदेश पर थाना एत्मादुद्दौला मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में मुकदमा अलीगढ़ के रोरावर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने मुस्तैदी के साथ आरोप पर नजर बनाए रखा था। इसी बीच शनिवार को उसे गिरफ्तार अदालत में पेश किया गया।
