Mathura News: शराब के लिए घरवालों से मारपीट, पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी; गिरफ्तार

मथुरा में अपने घरवालों से शराब के लिए पैसे मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है। आरोपी शख्स अपनी पत्नी और अपने माता-पिता से शराब के लिए मारपीट करता था।

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रिफाइनरी थाना क्षेत्र में शराब के पैसे मांगने को लेकर माता पिता एवं पत्नी के साथ मारपीट करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक नगर अरविंद कुमार ने बताया कि यह मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र का है, जहां बृहस्पतिवार की रात राधिका ने अपने पति ओमवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अक्सर शराब पीकर उसे और उसके सास-ससुर को मारता-पीटता है।

arrested

सांकेतिक फोटो।

पैसे नहीं देने पर करता था मारपीट

उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात भी वह शराब पीने के लिए उन सबको प्रताड़ित कर रहा था। पहले पत्नी एवं माता-पिता को मारने-पीटने के बाद रुपए न मिलने पर तमंचा निकाल लाया और धमकी देने लगा कि पैसे नहीं दिए तो वह उन्हें गोली मार देगा। उन्होंने बताया कि इस पर उसने शोर मचाया, तो गांव वालों ने आकर उन लोगों को उससे बचाया।

End of Feed