Agra Mubarak Manzil: आखिर क्या है आगरा की मुबारक मंजिल का सच, बल्केश्वर गोशाला या औरंगजेब का पुस्तकालय

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Sep 8, 2022, 12:57 PM IST

Agra Mubarak Manzil: राज्य पुरातत्व विभाग ने ताजनगारी आगरा के जिन आधा दर्जन स्मारकों को संरक्षित घोषित करने का प्रस्ताव राज्य पुरातत्व परामर्शदात्री समिति की मीटिंग में रखा था, उनमें मुबारक मंजिल भी शामिल है। माना जाता है कि भवन का निर्माण औरंगजेब ने पुस्तकालय के लिए कराया था। मौजूदा समय में भवन को गोशाला के नाम से जाना जाता है।

Mubarak Manzil: यूपी के राज्य पुरातत्व विभाग ने बल्केश्वर स्थित गोशाला के जिस भवन को मुबारक मंजिल (औरंगजेब का पुस्तकालय) मानते हुए संरक्षित स्मारक घोषित करने की कोशिश शुरू की गई है, उसके इतिहास पर सवाल उठ रहे हैं। इतिहासकारों की राय इससे अलग है। इतिहासकारों का मानना है कि दाराशिकोह की हवेली मुबारक मंजिल थी। मुबारक मंजिल आगरा किला से लगी हुई थी। इतिहासकारों का कहना है कि राज्य पुरातत्व विभाग जिसे मुबारक मंजिल बता रहा है, वो तो आगरा किला से भी काफी दूर स्थित है।

mubarak ali

आपको बता दें कि राज्य पुरातत्व विभाग ने ताजनगारी आगरा के जिन आधा दर्जन स्मारकों को संरक्षित घोषित करने का प्रस्ताव राज्य पुरातत्व परामर्शदात्री समिति की मीटिंग में रखा था, उनमें मुबारक मंजिल भी शामिल है। विभाग की ओर से तैयार बुकलेट के अनुसार, यमुना के दाएं किनारे पर 17वीं शताब्दी के निर्मित भवन में लाखौरी ईंटों और रेड सैंड स्टोन का उपयोग हुआ है। भवन के चारों तरफ मेहराबदार कई प्रवेश द्वार हैं, इन सभी की निर्माण कला मुगलकालीन है।

End of Feed