Indian Railway: यात्रीगण ध्यान दें! होली से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, आठ ट्रेनों का बदला रास्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 12:02 PM IST

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। आगरा मंडल के बाद रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य की वजह से कुछ ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। होली से पहले ट्रेनों का संचालन दूसरे रास्ते से होने की जह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाद रेलवे स्टेशन पर होगा नॉन इंटरलॉकिंग का काम
  • नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से कुछ ट्रेनों का रास्ता बदला
  • होली से पहले यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। होली से पहले रेलवे ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मथुरा जंक्शन के पास स्थित बाद रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इसकी वजह रेलवे ने आठ ट्रेनों के रास्ते में बदलाव का एलान किया है। रंगों के त्योहार होली से पहले ट्रेनों का संचालन बदले मार्ग से होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ समय भी ज्यादा लगेगा। वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार, ट्रेन संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश छह मार्च को आगरा- एत्मादपुर-मितावली-खुर्जा जंक्शन के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 12617 एर्नाकुलम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 6 मार्च से आगरा एत्मादपुर-मितावली- गाजियाबाद- निजामुद्दीन से होकर चलेगी।

Agra indian railway

होली से पहले भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला

ऐसे ही 7 मार्च से ट्रेन संख्या 12715 नांदेड- आगरा एत्मादपुर-मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 12625 त्रिवेंद्रपुरम नई दिल्ली से छह मार्च और गाड़ी संख्या 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर एक्सप्रेस सात मार्च को आगरा कैंट से एत्मादपुर-मितावली-गाजियाबाद-निजामुद्दीन के रास्ते संचालित की जाएगी।

End of Feed