आगरा

Hathras Accident: शादी समारोह से लौटते समय नदी में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Hathras Car Accident: अलीगढ़ में शादी समारोह से वापस एटा लौटते समय एक कार हाथरस में हादसे का शिकार हो गई। एक अज्ञात वाहन की फॉक्स लाइट से कार के ड्राइवर की आंख चौंधियाने से गाड़ी नदी में गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए।

Image

फाइल फोटो

Hathras Road Accident: हाथरस में गुरुवार देर रात को एक कार के नदी में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एटा के जलेसर से लौटते समय हादसा

यह भीषण हादसा गुरुवार दे रात को हाथरस के जरेरा गांव के पास हुआ। कार सवार लोग अलीगढ़ में एक शादी समारोह में गए थे। जहां से वापस एटा जिले के जलेसर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की फॉक्स लाइट की वजह से चालक की आंखे चौंधिया गई। जिस कारण कार ईसान नदी में जा गिरी।

हादसे में मृतकों की पहचान

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मृतकों में की पहचान हो गई है। इस हादसे में 45 वर्षीय बबलू, उसके भाई की पत्नी पूनम (35), पूनम की 3 साल की बेटीय काव्या और एक वर्षीय भूमि मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को सिकंदरा राऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article