Agra Metro: आगरा के लोगों के लिए गुड न्यूज, मेट्रो से जुड़ेगा कैंट रेलवे स्टेशन, लोगों के लिए होगी बड़ी सुविधा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 05:33 PM IST

Agra Cantt railway station: आगरा के लोगों के लिए गुड न्यूज है। आगरा कैंट स्टेशन और मेट्रो स्टेशन को जोड़ा जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि इसके लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। इससे लोगों को आगरा कैंट स्टेशन तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। यात्रियों को चक्कर काटकर आना नहीं पड़ेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा कैंट स्टेशन और मेट्रो स्टेशन को किया जाएगा कनेक्ट
  • दोनों स्टेशनों के जुड़ने से यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
  • शेषज्ञों की टीम ने शुरू किया सर्वे, यात्रियों को मिलेगी राहत


Agra Metro: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आगरा कैंट स्टेशन और मेट्रो स्टेशन को कनेक्ट किया जाएगा। दोनों स्टेशनों के जुड़ने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके लिए भारतीय रेलवे ने सर्वे शुरू कर दिया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगरा कैंट स्टेशन और मेट्रो स्टेशन को कनेक्ट किया जाएगा। उपाध्याय ने बताया कि आगरा कैंट पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए काम चल रहा है। इसको मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की कवायद भी की जा रही है। विशेषज्ञों की टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। रिपोर्ट मिलने पर काम की शुरू होगा। इससे लोगों को आगरा कैंट स्टेशन तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। यात्रियों को चक्कर काटकर आना नहीं पड़ेगा।

agra cant

कनेक्टविटी से लोगों को मिलेगा फायदा

इस दौरान हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि आगरा कैंट स्टेशन के दूसरे एंट्री रास्ते मार्ग के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे आसपास के लोगों को कैंट स्टेशन पर आने के लिए तीन किलोमीटर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। दूसरे रास्ता शुरू होने पर यात्री खेरिया मोड़ की तरफ से एफसीआई गोदाम से उतरकर सराय ख्वाजा की ओर से टिकट लेकर स्टेशन में एंट्री कर सकेंगे।

End of Feed