रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज, आगरा कैंट से अहमदाबाद के बीच दो ट्रेनें और बढ़ीं, अमजेर के लिए तीन स्पेशल गाड़ियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 03:59 PM IST

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने ताजनगरी आगरा से गुजरात के अहमदाबाद के बीच दो और ट्रेनें बढ़ाई हैं। इससे यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। इसके अलावा रेलवे ने अजमेर शरीफ में होने वाले ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा से गुजरात जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत
  • आगरा कैंट से गुजरात के अहमदाबाद के बीच चलेंगी दो और ट्रेनें
  • अजमेर शरीफ के लिए चलेगी उर्स स्पेशल ट्रेन

Indian Railway: उत्तर प्रदेश के आगरा से गुजरात जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने दो ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों के संचालन का एलान किया है। इसके साथ ही रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए उर्स स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ताकि उर्स में जाने वाले जायरीनों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार, गाड़ी सं. 04165/04166 आगरा कैंट-अहमदाबाद-आगरा कैंट साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन एक मार्च से 29 मार्च तक आगरा कैंट से हर बुधवार और 2 मार्च से 30 मार्च तक हर गुरुवार को अहमदाबाद से चलेगी।

Agra Indian Railway

आगरा कैंट से अहमदाबाद के बीच दो ट्रेनें और चलेंगी

इसके अलावा भारतीय रेलवे ने गाड़ी संख्या 04167/04168 आगरा कैंट-अहमदाबाद-आगरा कैंट साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाने का एलान किया है। ट्रेन आगरा कैंट से पांच मार्च से 26 मार्च तक हर रविवार और अहमदाबाद से 6 मार्च से 27 मार्च तक हर सोमवार को चलेगी।

End of Feed