Up News: विदेशी महिला का पति चिल्लाता रहा-'कॉल द कॉल द एंबुलेंस', किसी ने नहीं की मदद, महिला की हो गई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 04:56 PM IST

Foreign Woman Died In Fatehpur Sikri: महिला पर्यटक का पति रोते बिलखते मदद की गुहार लगाता रहा। 'कॉल द कॉल द एंबुलेंस' चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। जानकारी मिलने पर सुरक्षाकर्मी ने 108 पर कॉल किया । लेकिन एंबुलेंस को फोन करने के बाद आने में करीब एक घंटे का समय लग गया। अस्पताल पहुंचते ही महिला की मौत हो गई।

Foreign Woman Died In Fatehpur Sikr: आगरा के फतेहपुर सीकरी में घुमने आए एक विदेशी महिला पर्यटक की रेलिंग टूटने से मौत हो गई। दरअसल, विदेशी महिला की मौत का जिम्मेदार यूपी की सिस्टम व्यवस्था को बताया जा रहा है। आरोप है कि महिला पर्यटक के पति रोते बिलखते मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। विदेशी महिला का पति 'कॉल द कॉल द एंबुलेंस' चिल्लाता रहा लेकिन एंबुलेंस आने में करीब एक घंटे का समय लग गया। जिससे अस्पताल पहुंचने में देरी हो गई। और महिला की मौत हो गई।

Up News: विदेशी महिला का पति चिल्लाता रहा-'कॉल द कॉल द एंबुलेंस', किसी ने नहीं की मदद, महिला की हो गई मौत

Up News: विदेशी महिला का पति चिल्लाता रहा-'कॉल द कॉल द एंबुलेंस', किसी ने नहीं की मदद, महिला की हो गई मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर - Pixabay)

रेलिंग टुटकर गिरने से हुई मौत

दरअसल, फ्रांस का 20 सदस्यीय दल गुरुवार को जयपुर से फतेहपुर सीकरी स्मारक पहुंचा था। यहां पर दीवाने खास पर फोटोग्राफी करते समय रेलिंग के टूटने से महिला पर्यटक एस्मा करीब 7 फुट नीचे पत्थर के फर्श पर गिर गई। महिला के सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। महिला का पति 'कॉल द कॉल द एंबुलेंस' चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। वहीं, इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मी को मिली तो उसने 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस को बुलाया। लेकिन एंबुलेंस को फोन करने के बाद आने में करीब एक घंटे का समय लग गया।

End of Feed