Agra: जिम में छप रहे थे नकली नोट, पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 05:06 PM IST

Agra Crime: आगरा पुलिस ने नकली नोट बनाकर बाजार में चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नकली नोट को बाजार में आधी कीमत पर खपा देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ हजार के नकली नोट, स्कूटी समेत अन्य सामान बरामद किया है।

KEY HIGHLIGHTS
आगरा में जिम में छापे जा रहे थे नकली नोट

पुलिस ने सरगना समेत पांच आरोपी किए गिरफ्तार

पुलिस ने आठ हजार के नकली नोट बरामद किए, बाजार में आधी कीमत पर खपाते थे


Agra Fake Note: उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने नकली नोट तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सदर के राजपुर चुंगी स्थित सूर्य हेल्थ क्लब में कलर प्रिंटर के जरिए 200 और 500 के नकली नोट तैयार किए जा रहे थे। शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरगना समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। आरोपी नकली नोट बिल्कुल असली की तरह तैयार करते थे। इसके बाद बाजार में आधी कीमत पर चला देते थे। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों से आठ हजार के नकली नोट और स्कूटी समेत अन्य सामान बरामद किया है। सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी आधी कीमत पर इन नोटों को मार्केट में खपाते थे।

Agra Police

पुलिस की गिरफ्त में नकली नोट बनाने वाले आरोपी

क्षेत्राधिकारी सदर अर्चना सिंह के अनुसार, राजपुर चुंगी में सूर्य हेल्थ क्लब के नाम से जिम है। हरिओम की इस जिम को नकली नोट तैयार करने का अड्डा बना रखा था। सदर पुलिस ने जिम संचालक हरिओम, सदर के दुर्गा नगर के रहने वाले लक्ष्मण, अवधेश सविता (नया बास, शमसाबाद) और राजेश कुमार (उर्खरा) को अरेस्ट किया।

End of Feed