Agra Hotel Fire: आगरा में एक होटल के बेसमेंट में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत रही की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
आग लगने से होटल में भरा धुआं
आग की यह घटना आगरा के थाना ताजगंज की बसई चौकी क्षेत्र में स्थित एक होटल में हुई। आग लगने के कारण होटल के अंदर भरा धुआं। जिससे होटल के अंदर ठहरे टूरिस्टो को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर टूरिस्टो को होटल से बाहर निकाल लिया है।
आगरा-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट
आगरा-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे की वजह से बुधवार सुबह कई वाहन आपस में टकरा गये। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कई बकरियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में टकराए वाहनों में एक ट्रक भी शामिल था। जिसमें करीब 200 से अधिक बकरियां थी। इस टक्कर में तीन ट्रकों सहित छह वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।
