Etawah-Hardoi Expressway: मिलने को तैयार UP के 3 हाईटेक सड़क मार्ग, बनने वाला है इटावा-हरदोई लिंक एक्सप्रेसवे

Etawah-Hardoi Link Expressway: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) को इटावा के पास से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) से कनेक्ट किया जाएगा। इन दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का रूट फाइनल हो गया है। यह लिंक एक्सप्रेसवे इटावा से शुरू होकर हरदोई तक जाएगा। आइये जानते हैं इसकी वास्तविक लंबाई क्या होगी और इसका रूट मैप क्या होगा?

Etawah-Hardoi Link Expressway: उत्तर प्रदेश में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी जोर दिया जा रहा है। राज्य के पास करीब 15 एक्सप्रेसवे हैं। बस कुछ ही दिनों बाद प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे खुलने जा रहा है, जो यूपी का अबतक का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। जी, हां बात 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) की हो रही है, जिसे अब 302 किलोमीटर लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) से सीधा कनेक्ट किया जाएगा। इन दोनों एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने के लिए हरदोई से लेकर इटावा तक एक नया लिंक एक्सप्रेसवे विकसित किया जाएगा, जिससे इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई जुड़ेंगे।इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से उत्तर प्रदेश के तीन हाईटेक मार्ग एक साथ कनेक्ट होंगे, जिससे पूर्वांचल से लेकर पश्चिमांचल के लोगों का सफर आसान होगा। आइये जानते हैं इस मार्ग का रूट मैप क्या है?

Etawah-Hardoi Link Expressway.

हरदोई-इटावा लिंक एक्सप्रेसवे

लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण की तैयारियां शुरू

दरअसल, इटावा के कुदरैल गांन में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड़ एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) को जोड़ने वाले चैनेज से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए नया एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। यह नया एक्सप्रेसवे हरदोई जिले की सवायजपुर तहसील के कौसिया गांव में गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा। यह नवनिर्मित एक्सप्रेसवे इटावा से हरदोई को वाया फर्रुखाबाद जोड़ेगा। फिलहाल, इस लिंक एक्सप्रेसवे को निर्माण करने के लिए शासन की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद यूपीडा (UPEIDA) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

End of Feed