आगरा

Agra News: नाबालिग लड़की का नहाते समय बनाया वीडियो, कई बार किया रेप; मामला दर्ज

आगरा में एक नाबालिग लड़की का नहाते वक्त वीडियो बनाकर उसके साथ कई बार रेप किया गया। आरोपी ने ब्लैकमेलिंग करके नाबालिग के साथ इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Agra News: आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की का नहाते हुए कथित रूप से वीडियो बना लिया और बाद में उसे अगवा कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अधिकारियों ने तहरीर के आधार पर बताया कि 18 नवंबर को नाबालिग लड़की घर से मामा के यहां जाने के लिए निकली थी लेकिन वह मामा के घर नहीं पहुंची और तब उसकी तलाश की गयी, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

नहाते वक्त बनाया वीडियो

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 19 नवंबर की सुबह लड़की बदहवास हालत में घर पहुंची और उसने मां को बताया कि सुमेर खान नामक पड़ोसी युवक उसे तमंचे के बल अपने दोस्त के घर ले गया था और वहां उसके साथ बलात्कार किया किया। पीड़िता का आरोप है कि सुमेर ने चोरी-छिपे उसकी नहाते समय वीडियो बना ली थी और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार बलात्कार कर चुका है।

नाबालिग पर बयान बदलवाने का दबाव

लड़की की मां ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद उन पर बेटी से बयान बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा है। ट्रांस यमुना के थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं और पोक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके अनुसार आरोपी की तलाश जारी है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article