Agra Metro: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मेट्रो ट्रेनें रीजेनेरेटिव प्रणाली के जरिए बिजली का उत्पादन करेंगी। मैकेनिकल ब्रेकिंग प्रणाली में गाड़ी को रोकने के लिए ब्रेक शू का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि इस प्रणाली में ब्रेकिंग के दौरान व्हील पर ब्रेक शू के रगड़ने से ऊष्मा (हीट एनजी) पैदा होती है, लेकिन आगरा मेट्रो ट्रेनों में रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्रणाली के जरिए ट्रेन को रोका जाएगा। रीजेनेरेटिव प्रणाली के जरिए उत्पादित बिजली को ट्रेन के विभिन्न सिस्टमों को चलाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
आगरा मेट्रो डिपो में थर्ड रेल बिछाने का काम शुरू
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से आगरा मेट्रो ट्रेनों के संचालन के लिए डिपो परिसर में बर्ड रेल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। 750 वोल्ट डीसी करंट पर चलने वाली आगरा मेट्रो ट्रेनें संचालन में थर्ड रेल का इस्तेमाल करेंगी। 29.4 किलोमीटर लंबे दोनों कॉरिडोर और डिपो परिसर में थर्ड रेल बिछाई जाएगी।
