10 रुपये में मिल रही ई-साइकिल, यहां शान से करें सवारी; सच में स्मार्ट हो रही ये सिटी

आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अब ई-साइकिल की शुरुआत की जा रही है। बैटरी से चलने वाली ई-साइकिल सेवा का लुत्फ लोग केवल 10 रुपये प्रति घंटा के अनुसार उठा सकते हैं। इससे आपको कॉलेज, ऑफिसर, बाजार और अन्य स्थानों पर जाने में सहायता मिलेगी।

आगरा के लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। अब लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सफर करने के लिए परेशान नहीं होने पड़ेगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा ई-साइकिल प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है। जानकारी के अनुसार ये सेवा इसी सप्ताह से शुरू की जाएगी। इस ई-साइकिल के माध्यम से आप कॉलेज, ऑफिसर और बाजार आसानी से जा सकते हैं। अब आपको जाम और ट्रांसपोर्ट न मिलने वाली समस्याओं से जूझने की आवश्यकता नहीं है।

Electric bicycle service will start from next week under Agra Smart City Project

आगरा में मात्र 10 रुपये में शुरू होगी ई-साइकिल की सेवा

बता दें कि ई-साइकिल की शुरुआत फरवरी महीने में की गई थी। बैटरी से चलने वाली इस साइकिल की सीट बहुत छोटी थी, जिसके कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने इसे नकार दिया था। इसलिए इसे बंद कर दिया गया था। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने इसमें आवश्यक बदलाव और सुधार के निर्देश दिए। निर्देशों के आधार पर हुए बदलाव के बाद नई साइकिल मंगाई गई।

End of Feed