Agra: चंबल नदी में नहाने गए युवक पर मगरमच्छ ने बोला हमला, बाल बाल बची जान

आगरा के चंबल नदी में दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे एक युवक पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। मगरमच्छ अपने जबड़े में भर कर युवक को पानी में खींच रहा था। काफी जूझने के बाद युवक बच पाया।

Agra Crocodile Attack: आगरा में मगरमच्छ से जुड़ी एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक अपने दोस्तों के साथ चंबल नदी में नहाने पहुंचा था। जिस दौरान एक मगरमच्छ ने युवक पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने अपने जबड़े में फंसा कर युवक को नदी के गहरे पानी में खींचने का प्रयास किया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

crocodile attacks young man in agra

नहाते हुए युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला

क्या है मामला

मामला बाह ब्लॉक क्षेत्र के केंजरा घाट का है, जहां एक युवक चंबल नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। दोस्तों के साथ नहाते समय ही वो नदी में थोड़ी दूरी पर चला गया जहां एक मगरमच्छ ने उसे पकड़ लिया और युवक को खींचकर गहरे पानी में ले जाने लगा। इस समय युवक ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए मगरमच्छ से भिड़ गया और उसपर जमकर मुक्के बरसाए। मगरमच्छ की पकड़ ढीली पड़ते ही जैसे तैसे भागकर अपनी जान बचाई।

End of Feed