क्राइम

मथुरा में छिपकर काम कर रहे थे 90 बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने धर दबोचा; जांच जारी

मथुरा के खाजपुर गांव से बच्चों और महिलाओं समेत 90 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान 35 पुरुषों, 27 महिलाओं और 28 बच्चों ने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार की है।

Image

मथुरा में 90 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश के मथुरा में अवैध रूप से रह रहे 90 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा है। ये बांग्लादेशी अवैध रूप से मथुरा में रहकर काम कर रहे थे। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं।

खाजपुर गांव में रह रहे थे बांग्लादेशी नागरिक

मथुरा जिले के नौझील थाना क्षेत्र के खाजपुर गांव से बच्चों और महिलाओं समेत 90 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया- ‘‘पूरे जिले में नियमित तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय ईंट भट्टों की तलाशी के दौरान ऐसे ही एक अभियान में पुलिस को वहां काम कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में पता चला।’’

जांच में जुटी पुलिस

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान 35 पुरुषों, 27 महिलाओं और 28 बच्चों ने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार की है। वे तीन-चार महीने पहले मथुरा आए थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ठेकेदार से भी पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस विस्तृत जांच कर रही है और अन्य एजेंसियों को भी सूचित किया गया है और उनकी टीम भी पूछताछ कर रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article