UP Nikay Chunav 2023 : मेरठ के लिए जल्‍द लगने वाली है सौगातों की झड़ी, CM Yogi ने दिए संकेत

UP Nikay Chunav 2023 : मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मेरठ में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सीएम ने कहा कि आज 45 मिनट में मेरठ से पहुंचते हैं दिल्ली, दो वर्ष बाद मेरठ से छह घंटे में पहुंच जाएंगे प्रयागराज।

UP Nikay Chunav 2023 : यूपी में इन दिनों नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार चल रहा है। इसी क्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) आज आगरा के पास मेरठ जिले में जनसभा करने के लिए पहुंचे। जिमखाना मैदान में सीएम ने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। सोतीगंज की घटना को याद दिलाते हुए योगी ने कहा क‍ि सपा-लोकदल का गठबंधन अवसरवादी व अराजकतावादी है। अराजकता की जड़ पर जब मट्ठा डालने का कार्य किया जा रहा है तो इन्हें परेशानी हो रही है। वहीं उन्‍होंने लोगों से अपील करते हुए ये भी कहा कि 11 मई को आपको नगर निकाय चुनाव में भागीदार बनना है।

​UP Nikay Chunav 2023, Yogi Adityanath, UP Nagar Nikay Chunav 2023

मेरठ में जनसभा करते सीएम योगी।

मेरठ नगर निगम बोर्ड पर कहा...

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि 2017 में यद‍ि मेरठ नगर निगम का भाजपा बोर्ड बना होता तो मेरठ आगे बढ़ रहा होता। हालांकि सरकार बनने के बाद हमने पैसे की कमी आड़े नहीं आने दी, लेकिन पैसे का सही उपयोग अत्यंत आवश्यक है। आज मेरठ व यूपी नई विकास के दौर से गुजर रहा है। यूपी की पहचान सुशासन, विकास की सकारात्मक सोच व राष्ट्रवाद के आधार पर बन रही है। यूपी में अब कर्फ्यू के लिए कोई जगह नहीं है। कांवड़ यात्रा यूपी की पहचान बन रही है।

End of Feed