Agra G-20 Summit: ताजनगरी आगरा में फरवरी में प्रस्तावित जी- 20 बैठक से पहले वीआईपी रोड को संवारने का कार्य जोरों पर चल रहा है। मेट्रो के पिलर पर पेंटिंग बनाई जा रही हैं। इन पिलर पर ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर और जी-20 के झंडे एवं संस्कृति नजर आएगी। दो मेट्रो पिलर पर चरकुला नृत्य और ब्रज की होली को उकेरा है। मेट्रो के पिलर और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर पेंटिंग बनाने का काम चल रहा है। आगरा के खेरिया हवाई अड्डे से लेकर ताजमहल के गेट तक दीवारों पर दोनों तरफ पेंटिंग का कार्य शुरू किया गया है। इनमें ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर के साथ ताजनगरी आगरा के रीति रिवाज, संस्कृति आदि नजर आएगी।
प्रस्तावित जी- 20 बैठक से पहले ताजनगरी को संवारने का काम तेजी पर
आपको बता दें कि मेट्रो के पिलर पर चरकुला नृत्य करती हुई महिला और ब्रज की होली के रंगों को प्रदर्शित किया है। फतेहाबाद रोड पर ही भगवान राम और मां काली की पेंटिंग दिखाई गई है। वहीं कई जगह बारात और ग्रामीण संस्कृति को भी प्रदर्शित किया गया है।
