Mathura Accident: तेज रफ्तार का दिखा कहर; टेम्पो-थार की भिड़ंत के बाद घायलों पर चढ़ा डंपर, चार की मौत

मथुरा में हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। थाना जैत क्षेत्र में एक तेज रफ्तार थार और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत हो गई। इसके ठीक बाद घायलों पर डंपर चढ़ गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Mathura Accident News: मथुरा के देवी आटस छटहरा मार्ग पर आज, शनिवार को भीषण दुर्घटना हुई। जिसमें एक तेज रफ्तार थार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में घायल लोगों सड़क पर ही थे कि पीछे से आ रहे डंपर ट्रक ने घायलों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है।

Mathura accident

कैसे हुआ हादसा

शनिवार को थाना जैत क्षेत्र में छटीकरा देवी आटस मार्ग पर कृष्णा कुटीर के पास मोड़ पर एक तेज रफ्तार थार और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत हो गई। इसके बाद घायल लोग सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहा एक डंपर ट्रक घायलों के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई है। जोरदार टक्कर से थार और सवारी टेम्पो के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

End of Feed