आगरा

Agra News: ज्वेलरी शॉप में घुसकर लूट और हत्या! ज्वेलर के विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

आगरा के थाना सिंकदरा क्षेत्र में लूटेरों ने ज्वेलर को गोली मार दी। लूट को अंजाम देते समय ज्वेलर ने विरोध किया जिस दौरान बदमाशों ने गोली मार दी जिसमें ज्वेलर की मौत हो गई।

Image

आगरा में ज्वेलर की हत्या

Photo : Times Now Digital

आगरा में दिनदहाड़े ज्ववैलरी शोरूम में लूट करते बदमाशों ने ज्वेलर को गोली मार दी। इस घटना में ज्वेलर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश चांदी के जेवरात लूट ले गए। घटना आगरा के थाना सिंकदरा क्षेत्र की है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने बालाजी ज्वैलर्स में इस लूट और हत्या को अंजाम दिया।

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कारगिल चौराहे के पास शुक्रवार सुबह पौने 12 बजे के आसपास दो नकाबपोश बदमाश घुसे और पिस्तौल के दम पर ज्वेलरी शॉप को लूटने लगे। इस दौरान शोरूम मालिक आ गए और बदमाशों को पकड़ लिया। लुटेरों ने खुद को घिरता देख ज्वेलर्स के सीने में गोली मार दी। शोरूम मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम योगेंद्र चौधरी है, जो इसी इलाके के रहने वाले थे।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article