Jodhpur Jhal: पर्यटकों को मिलेगा एक और टूरिज्म स्पॉट, आगरा में जोधपुर झाल होगा वेटलैंड के रूप में विकसित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 02:53 PM IST

Agra Jodhpur Jhal: जोधपुर झाल को वेटलैंड के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे पक्षी विहार के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके लिए सात करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वेटलैंड में घना जंगल विकसित होगा ताकि पक्षियों का प्रजनन बढ़ सके। वेटलैंड के चारों तरफ वॉच टावर, सड़क और प्राकृतिक बाड़ लगाई जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • वेटलैंड के रूप में विकसित होगा जोधपुर झाल
  • इसके लिए जारी किए गए सात करोड़ रुपये
  • वेटलैंड में घना जंगल होगा विकसित


Agra Jodhpur Jhal: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक और पर्यटन स्थल होगा। अब आगरा और मथुरा की सीमा पर 64 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला जोधपुर झाल वेटलैंड (आर्द्रभूमि) के रूप में विकसित होगा। दरअसल, आठ माह पहले जून 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोधपुर झाल को वेटलैंड के रूप में विकसित करने का एलान किया था। अब इसकी योजना को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए सात करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। जोधपुर झाल तक जाने के लिए रास्ता और वेटलैंड में बुनियादी संसाधन बनाने के लिए उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद ने राजकीय निर्माण निगम को जिम्मेदारी सौंप दी है।

Agra jodhpur jhal

जोधपुर झाल बनेगा पर्यटनक का केंद्र

आपको बता दें कि जोधपुर झाल वेटलैंड मथुरा के फरह ब्लॉक स्थित कोह ग्राम पंचायत में स्थित है। कभी ताजनगरी नहर से आने वाले पानी के जहाजों का यह बंदरगाह हुआ करता था। जहां से छोटी नावों के जरिए आगरा तक माल पहुंचता था।

End of Feed