Aligarh: अब सफाईकर्मी को मिला आयकर विभाग का नोटिस, 33.88 करोड़ रुपये के लेनदेन का आरोप

अलीगढ़ में जूस विक्रेता और ताला कारीगर के बाद एसबीआई बैंक के सफाई कर्मी को आयकर विभाग का नोटिस आया है। उसे 33.88 करोड़ रुपये के लेनदेन का नोटिस मिला है। जिसके बाद उसने इनकम टैक्स विभाग से संपर्क किया। जहां उसे पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी गई। जिसके बाद वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराने गया। पीड़ित ने बताया कि अभी उसकी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

अलीगढ़ में आयकर विभाग ने अब एक सफाई कर्मी को 33.88 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। जूस विक्रेता और ताला कारीगर के बाद आयकर विभाग का नोटिस चंडौस क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक के सफाई कर्मी करन कुमार वाल्मीकि के घर आया है। जिसके बाद पूरा परिवार मानसिक तनाव में आ गया है। करन कुमार को 33.88 करोड़ रुपये का लेनदेन का नोटिस जारी किया गया है। करन को सफाई कर्मी के तौर पर प्रति माह 15000 रुपये प्रति का मानदेय मिलता है। करन ने इस मामले में थाना चंडौस में तहरीर दी है।

अभी दर्ज नहीं हुई है FIR

एसबीआई की खैर शाखा में सफाई कर्मी के तौर पर काम करने वाला करन कुमार वाल्मीकि चंडौस कस्बे के वाल्मीकि बस्ती में रहता है। 29 मार्च को उसके पास आयकर विभाग का 33.88 करोड रुपए का लेनदेन का नोटिस आया। जिसमें 31 तारीख तक पोर्टल पर जवाब देने की बात कही गई। जिसके बाद करन ने इनकम टैक्स विभाग से संपर्क किया, तो इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने उसे पुलिस में FIR दर्ज करने की सलाह दे दी। करन ने बताया कि हम यहां पर एफआईआर करने के लिए आए हैं। लेकिन अभी एफआईआर नहीं हुई है। अब समझ में नहीं आ रहा कि होना क्या है। इनकम टैक्स विभाग की तरफ से राहत नहीं मिली और ना पुलिस विभाग की तरफ से मिली है। हम सिर्फ भाग रहे हैं।

End of Feed