Agra: खुशखबरी! 1000 करोड़ में एम्स बनेगा एसएन मेडिकल कॉलेज, अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा बाहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 01:49 PM IST

Agra SN Medical College: आगरा में अब एसएन मेडिकल कॉलेज 1000 करोड़ रुपये में एम्स बनेगा। एसएन मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड कैंपस के डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को प्रमुख सचिव ने स्वीकृति दे दी है। पूरी योजना में 15 ब्लॉक बनेंगे। इसका निर्माण दो चरण में होगा। पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। इसके बनने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रमुख सचिव ने एसएन और लेडी लॉयल विस्तारीकरण योजना को दी स्वीकृति
  • कैबिनेट में पास होने के बाद दो चरण में होगा निर्माण कार्य
  • 1000 करोड़ रुपये होंगे खर्च, बनाए जाएंगे 15 ब्लॉक

Agra SN Medical College: आगरा स्थित सरोजिनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज और लेडी लॉयल विस्तारीकरण योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब इसे यूपी कैबिनेट की बैठक में पास करा लिए भेजा जाएगा। करीब 1000 करोड़ रुपये से एसएन मेडिकल कॉलेज अब एम्स रूप में विस्तार लेगा। लखनऊ में एसएन मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड कैंपस की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को देखकर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने इसे स्वीकृति दे दी है। इसका निर्माण कार्य दो चरण में होगा। पुराने भवन ध्वस्त किए जाएंगे।

agra sn medical college

एसएन और लेडी लॉयल विस्तारीकरण योजना को मिली मंजूरी

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया विस्तारीकरण योजना में लगभग 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह लेडी लॉयल की जमीन मिलाकर करीब 45 एकड़ में तैयार होगा। पूरी योजना में 15 ब्लॉक बनेंगे। इसका निर्माण दो चरण में किया जाएगा।

End of Feed