Agra Weather: नए साल में ताजनगरी के लोगों को सताएगी शीतलहर और भीषण सर्दी, शनिवार से गिरने लगेगा पारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 07:22 PM IST

Agra Weather: ताजनगरी आगरा में पश्चिमी विक्षोभ ने कड़कड़ाती सर्दी से थोड़ी राहत दिलाई है। हालांकि मौसम विभाग ने तीन जनवरी से शीतलहर चलने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में कोहरा छाया रहेगा, साथ ही शहर में कड़ाके की सर्दी रहने की उम्मीद है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में गिरेगा पारा, अब और सताएगी सर्दी
  • तीन जनवरी से शीत लहर चलने की संभावना
  • आने वाले दिनों में छाया रहेगा कोहरा

Agra Weather: नए साल पर ताजनगरी के लोगों को शीतलहर और भीषण सर्दी हाल बेहाल कर सकती है। जनवरी की शुरुआत से ही ठंड का सितम और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा छाया रहेगा, साथ ही शहर में कड़ाके की सर्दी रहने की उम्मीद है। तीन जनवरी से शीतलहर चलने की संभावना है। पिछले दो दिन से निकल रही धूप ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है। सुबह और रात में ही ठंड ने कंपकंपी छुड़ा दी, लेकिन दिन में निकली धूप ने मौसम बदल दिया।

agra weather1

आगरा में तीन जनवरी से शीत लहर चलने की संभावना

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत अभी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है। खाड़ी इलाके से बहने वाली गर्म नम हवाओं की वजह से लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है। शनिवार से पारा और गिरेगा। 31 दिसंबर से आगरा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट की आशंका है।

End of Feed